दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव 18 सितंबर को होंगे और मतगणना 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी. दिन की कक्षाओं के लिए वोटिंग सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओर शाम की कक्षाओं के लिए 3 से 7:30 बजे तक होगा. नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर दोपहर तीन बजे तक है, और नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन होगी.