दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने सोमवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है, तापमान 35-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. रविवार को मयूर विहार में 16 मिमी, रिज में 5.7 मिमी और पीतमपुरा में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.