नई दिल्ली नगर निगम ने पहली बार लिटर पिकर मशीन लेकर सड़कों की सफाई के पुराने तरीके को बदलने का प्रयास किया है लिटर पिकर मशीन सूखे पत्ते, प्लास्टिक के पाउच और धूल को जल्दी और बेहतर तरीके से साफ कर सकती है एनडीएमसी ने फिलहाल बीस मशीनें मंगवाई हैं, जो मैनुअल झाड़ू लगाने की तुलना में अधिक प्रभावी सफाई करेंगी