दिल्ली पुलिस ने किशनगढ़ इलाके में 23 साल के एक युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. कैब ड्राइवर को इंस्टाग्राम के जरिए मिलने बुलाया गया और फिर बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की मदद से महज 2 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.