दिल्ली में न्यूनतम तापमान तीन साल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पालम में 2.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम रही और ट्रेनें तथा विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है