दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरोपी महफूज उर्फ बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है. बॉबी कबूतर दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में हथियार मुहैया कराने वाला प्रमुख आरोपी था. पुलिस के अनुसार बॉबी कबूतर पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले की गई रेकी में शामिल था.