राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान इस वर्ष 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. उद्यान सप्ताह में 6 दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा, मंगलवार को बंद रहेगा. प्रवेश और बुकिंग पूरी तरह निःशुल्क होगी, इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट से स्लॉट बुक कर सकते हैं.