दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीलमपुर के वेलकम पुल पर कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया यह कांवड़ शिविर 1994 से मुस्लिम समुदाय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान शुरू हुआ और इसे शानदार सुविधाएं मिलीं