दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात अचानक हुई तेज बारिश से जलभराव की समस्या पैदा हो गई. दिल्ली के निज़ामुद्दीन फ्लाईओवर, मथुरा रोड और आरके पुरम इलाकों में बारिश के कारण पानी भर गया. मौसम विभाग ने शनिवार को रक्षाबंधन के दिन आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना जताई है.