दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से रुक-रुककर बारिश जारी है. शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है. 14 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश हुई थी, जिससे मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था. स्वतंत्रता दिवस के दिन भी हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे और तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है.