महाराष्ट्र के मुंबई में एक ढोंगी तांत्रिक ने महिला के साथ तांत्रिक अनुष्ठान के बहाने दुष्कर्म किया. महिला पारिवारिक और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी. राशिद ने उसे झांसा दिया कि उसके ऊपर भूत सवार है. सांताक्रूज पुलिस ने 45 वर्षीय अब्दुल राशिद को महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.