दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दबंगों ने एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की और बेटे को निर्वस्त्र कर पीटा. पीड़ित राजेश गर्ग के मुताबिक, जिम विवाद के बाद आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की और उन्हें भी मारा. मुख्य आरोपी सतीश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.