शुभमन गिल ने एजबेस्टन में 269 रन की डबल सेंचुरी बनाकर भारतीय कप्तान के रूप में सबसे बड़ी पारी खेली. गिल इंग्लैंड में एक मैच की एक पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. वह विराट कोहली के बाद टेस्ट में कप्तान के रूप में दोहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने. गिल टेस्ट और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने.