भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया जेमिमा रोड्रिगेज ने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 127 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं जेमिमा ने अपनी शतकीय पारी में 134 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया