महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दिन और रिजर्व-डे पर बारिश की संभावना है, जिससे मुकाबले के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है. यदि दोनों दिन बारिश से मैच पूरा नहीं होता है तो ट्रॉफी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच साझा की जाएगी.