भारत को महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 289 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आगामी दोनों मैच जीतना अनिवार्य होगा, तभी टीम आठ अंक हासिल कर पाएगी. यदि भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है तो उसे बांग्लादेश को हराने के साथ इंग्लैंड से मदद की उम्मीद होगी.