भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन ऋषभ पंत चोटिल हो गए, जिससे टीम में चिंता बढ़ गई. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि पंत का गोल्फ कार्ट से बाहर जाना उनकी चोट गंभीर होने का संकेत है. ऋषभ पंत 68वें ओवर की चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में पैरों में चोटिल हुए थे.