नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस भारतीय जनता पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं चंद्र कुमार बोस को TMC भवन में राज्य मंत्री ब्रात्य बसु और कीर्ति आजाद की उपस्थिति में पार्टी का झंडा सौंपा चंद्र कुमार बोस ने भाजपा में शामिल होना अपनी ऐतिहासिक गलती बताया और पार्टी से निराश होकर टीएमसी में शामिल हुए