PM नरेंद्र मोदी ने बजट को लेकर नीति आयोग में देश के जाने-माने अर्थशास्त्रियों और एक्सपर्ट्स के साथ बैठक की. पीएम मोदी ने आत्मनिर्भरता और संरचनात्मक परिवर्तन के लिए मिशन-आधारित सुधारों को लागू करने पर जोर दिया. बैठक में अर्थशास्त्रियों ने उत्पादन क्षमता, घरेलू बचत और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर सुझाव दिए.