तमिल थ्रिलर फिल्म डीएनए अपनी रिलीज के 24 घंटे के अंदर पांच भाषाओं में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. डीएनए फिल्म का निर्देशन नेल्सन वेंक्टेशन ने किया है और इसमें अथर्व मुरली तथा निमिषा सजयान मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म 20 जून 2025 को तमिलनाडु में रिलीज हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन औसत रहा.