बिहार सरकार ने 11 शहरों में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मंजूर किया है. तिरहुत टाउनशिप मुजफ्फरपुर के चार प्रखंडों के 68 राजस्व गांवों की जमीन पर विकसित किया जाएगा. इन गांवों में 24 अप्रैल 2026 से 30 जून 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री और नए निर्माण पर रोक लगाई गई है.