बिहार के पश्चिम चंपारण के सोनबरसा गांव में बाघ ने 50 वर्षीय महिला उमछी देवी को मौत के घाट उतार दिया. महिला मवेशी चराने जंगल के पास थी जब बाघ ने उस पर हमला किया और उसे जंगल की ओर खींच ले गया. वन विभाग की टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बाघ की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.