पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े और गुजर रहे आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया. हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने थार गाड़ी को पकड़कर उसमें आग लगा दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई.