आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पत्रकारों के सूत्रों लिए एक विवादित शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर भारतीय जनता पार्टी हमलावार हो गई है. भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि तेजस्वी यादव की पत्रकारों के प्रति अशोभनीय टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है. भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने तेजस्वी यादव से माफी मांगने और अपने बयान को वापस लेने की मांग की है, इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया.