श्याम बहादुर सिंह, जो सिवान के बड़हरिया से दो बार विधायक रह चुके हैं, इस बार जदयू का टिकट नहीं मिला है. जदयू ने बड़हरिया से श्याम बहादुर सिंह की जगह पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया है. श्याम बहादुर सिंह ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.