उत्तर प्रदेश में यादव समाज ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के शीर्षक और सामग्री पर कड़ी आपत्ति जताई है. विरोध प्रदर्शन पटना में भी हुआ जहां युवाओं ने फिल्म पर प्रतिबंध और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. युवाओं ने गुलाबबाग से काजीचक चौक तक पैदल मार्च कर फिल्म का नाम बदलने की जोरदार मांग की और पुतला दहन किया.