बिहार चुनाव को लेकर BJP विधायक श्रेयसी सिंह ने मंगलवार को विपक्ष के नेताओं पर तीखा हमला किया. श्रेयसी ने राजद नेता तेजस्वी यादव के नकलची सरकार के आरोपों का जवाब देते हुए बिजली बिल माफी का उदाहरण दिया. भाजपा विधायक ने कहा कि विपक्ष के लोग राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए वर्तमान चुनावी मौसम में कुछ भी बोल सकते हैं.