प्रशांत किशोर ने कहा था कि जन सुराज जाति के आधार पर कैंडिडेट नहीं चुनेगी. योग्यता के आधार पर टिकटें दी जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा था कि आपराधिक लोगों को भी जनसुराज टिकट नहीं देगी और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग चुने जाएंगे. क्या पीके ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची में खुद के तय किए मानदंडों को पूरा किया है?