पटना के अस्पताल में चंदन मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है. पटना मध्य की एसपी ने PTI को बताया कि हत्या के बाद पुलिस सुरक्षा में चूक और संभावित मिलीभगत की जांच कर रही है. पुलिस ने अस्पताल परिसर में तैनात सभी निजी सुरक्षा कर्मियों और सुरक्षा प्रभारी की भी जांच शुरू कर दी है.