बिहार के मोतिहारी में एनएच-27 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने छह गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 4 लोग बुरी तरह से घायल हैं. ट्रक के आगे के पहिए के नीचे चार बाइक फंसी मिलीं, जिससे ट्रक थोड़ी दूरी आगे जाकर रुका.