बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में एनएच 31 पर बस, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में दस लोगों की मौत हुई. इस भीषण हादसे में पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय पुलिस ने बताया कि 25 घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.