JDU सांसद गिरधारी यादव के पुत्र चाणक्य प्रकाश पटना में तेजस्वी की मौजूदगी में RJD में शामिल हुए. चाणक्य लंदन से पढ़ाई करके हाल ही में बांका लौटे हैं और बेलहर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय जनसंपर्क कर रहे हैं. RJD चाणक्य को बेलहर सीट से चुनाव लड़ाने पर विचार कर सकता है. जहां वर्तमान में जदयू के मनोज यादव विधायक हैं.