मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारा में संध्या पाठशाला शुरू की गई है, जिससे 700 बंदियों को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है. बंदियों को पढ़ना-लिखना, सामान्य ज्ञान, सामाजिक व्यवहार और जीवन कौशल जैसे विषयों की शिक्षा दी जा रही है जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बंदियों के समाजिक पुनर्वास के लिए महत्वपूर्ण बताया है.