बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंत्रिपरिषद के 29 में से 28 मंत्रियों ने जीत हासिल की है. जनता दल यूनाइटेड के मंत्री सुमित कुमार सिंह को चकाई सीट से राष्ट्रीय जनता दल की सावित्री देवी ने हराया है. BJP के सभी 17 मंत्री चुनाव जीतकर सफल हुए, जबकि JDU के 12 मंत्रियों में से केवल 1 को हार का सामना करना पड़ा.