बिहार के गयाजी में एक युवक ने AI तकनीक का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। आरोपी विकास कुमार यादव ने निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर रील बनाई थी। युवक ने सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाह में यह सनसनीखेज कदम उठाया, जिससे उसे जेल जाना पड़ा।