खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के कई पंचायतों में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से गंभीर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है परबत्ता प्रखंड तीन दिशाओं से बाढ़ के पानी से घिरा होने के कारण यहां के ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है बाढ़ के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव में विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है