भारतीय मौसम विभाग ने बिहार के सोलह जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने के कारण रेड अलर्ट जारी किया है अगले चौबीस घंटे में तेज हवाओं के साथ भीषण तूफान और बिजली गिरने की संभावना को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली खंभों से दूर रहने का विशेष निर्देश दिया है