बिहार चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की. सहयोगी दलों ने शानदार प्रदर्शन किया है. भाजपा ने 101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जिनमें से 89 ने जीत दर्ज की और उनका स्ट्राइक रेट 88 प्रतिशत रहा. जेडीयू ने भी 101 सीटों पर चुनाव लड़ा और 85 सीटों पर जीत हासिल कर 84 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट बनाया.