सिवान जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुजुर्ग को सर्दी जुकाम के जगह पर रेबीज का टीका लगा दिया गया था. 75 वर्षीय दिनानाथ ठाकुर को गलत इंजेक्शन लगाने की जानकारी परिजन को मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रवि प्रकाश पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है.