बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. पश्चिमी चंपारण के रामनगर विधानसभा क्षेत्र के दो पंचायतों में करीब 15 हजार मतदाताओं ने वोट बहिष्कार किया. नौरंगिया दोन और बनकटवा दोन पंचायतों के मतदाताओं ने सड़क, पुल और बिजली की कमी के कारण मतदान से इनकार किया.