एनडीए अगले सप्ताह बिहार चुनाव के लिए साझा एजेंडा और घोषणापत्र जारी कर सकता है. घोषणापत्र में अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का महत्वपूर्ण वादा हो सकता है. रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित करने का वादा भी हो सकता है.