बांका जिले के धोरैया प्रखंड के बटसार गांव में पांच जीवित मतदाताओं को मतदाता सूची में मृत घोषित किया गया है. पांच व्यक्तियों ने बीडीओ अरविंद कुमार को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई और नामों को सही करने की मांग की. ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इस त्रुटि के कारण वे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान से वंचित हो सकते हैं.