पूर्णिया में बीएसपी नेता नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में हड़कंप मचा है. तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सांसद पप्पू यादव ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए परिवार को न्याय दिलाने की अपील की.