बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में खराब प्रदर्शन से आहत 16 वर्षीय छात्र प्रियांशु कुमार ने आत्महत्या कर ली. मैट्रिक परीक्षा में लगातार दूसरी बार संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने से वह बेहद आहत था. परीक्षा परिणाम देखने के बाद निराश छात्र ने घर की छत से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.