नाडा की सुनवाई में हिस्सा लेने पहुंचे नरसिंह यादव
नई दिल्ली:
पहलवान नरसिंह यादव के ओलिंपिक में खेलने को लेकर रहस्य और गहरा गया जब राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने फैसला सोमवार तक के लिये टाल दिया. नाडा की सुनवाई शनिवार को आठ घंटे तक चली.
नाडा के डीजी नवीन अग्रवाल ने कहा कि पैनल ने कई दस्तावेजों का अध्ययन किया और फैसला सोमवार को सुनायेगी. उन्होंने कहा, ‘‘पैनल शनिवार को फिर बैठी थी और पूरे मामले की समीक्षा की. पैनल का फैसला सोमवार को चार बजे आयेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मैराथन बैठक और फैसले में विलंब का कारण यह है कि कई दस्तावेजों पर गौर करना है और दलीलें लंबी चलीं. हमें उम्मीद है कि न्याय होगा.’’
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी से इनकार कर दिया. नरसिंह को प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरायड मेथानडिएनोन के सेवन का दोषी पाया गया था लेकिन उसने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाया है. उसकी जगह रियो ओलिंपिक की टीम में प्रवीण राणा को रखा गया है.
इससे पहले दो दिन तक चली सुनवाई में नरसिंह और उसके वकीलों ने अपना पक्ष रखा. बुधवार को दूसरे डोप टेस्ट में भी नाकाम पाये जाने के बाद नरसिंह की रियो जाने की उम्मीदों पर लगभग पानी फिर गया. साजिश को साबित करने के नरसिंह के अंतिम प्रयास भी नाकाम रहे क्योंकि एक जूनियर पहलवान को सोनीपत स्थित साइ सेंटर की मेस में नरसिंह के खाने में कुछ मिलाते देखने का दावा करने वाले दोनों रसोइयों ने नाडा की पैनल के सामने बयान बदल दिया.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नरसिंह यादव, रियो ओलिंपिक, राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी, नाडा, भारतीय कुश्ती महासंघ, डोपिंग मामला, Narsingh Pancham Yadav, Rio Olympic 2016, Wrestling Federation Of India, National Anti Doping Agency, NADA