लिएंडर पेस और एलेना वेसनीना की जोड़ी ने रविवार को आसान जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:
लिएंडर पेस और एलेना वेसनीना की जोड़ी ने रविवार को आसान जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पेस और वेसनीना ने 49 मिनट में माथिल्डे योहानसन और मार्क गिक्वेल की स्थानीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-0 से हराया। भारत और रूस की जोड़ी ने पहले सेट में दो जबकि दूसरे सेट में तीन बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़कर मैच अपने नाम किया। पूरे मैच के दौरान पेस और वेसनीना को ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा।
पेस और वेसनीना को अगले दौर में लिजेल हबर और मैक्स मिर्नयी की शीर्ष वरीय जोड़ी तथा एलिज्का रोसोल्सका और एलेक्जेंडर पेया की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे दौर में मैच की विजेता जोड़ी से भिड़ना है। सानिया मिर्जा और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी दूसरे दौर में वर्जीनी रजानो और निकोलस डेविल्डर से भिड़ेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं