विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2012

रैंप पर चलना मुक्केबाजी के रिंग में उतरने से कठिन : मैरीकॉम

रैंप पर चलना मुक्केबाजी के रिंग में उतरने से कठिन : मैरीकॉम
लंदन ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदकधारी एमसी मैरीकॉम ने जिंदगी में बड़ी कठिनाइयों का सामना किया है लेकिन इस महिला मुक्केबाज ने कहा कि उनके लिए हाल ही में एक चैरिटी के कार्यक्रम में रैंप पर चलने में काफी मुश्किल हुई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: लंदन ओलिंपिक खेलों की कांस्य पदकधारी एम सी मैरीकॉम ने जिंदगी में बड़ी कठिनाईयों का सामना किया है लेकिन इस महिला मुक्केबाज ने कहा कि उनके लिए हाल ही में एक चैरिटी के कार्यक्रम में रैंप पर चलने में काफी मुश्किल हुई।

शबाना आजमी के गैर सरकारी संगठन के चैरिटी फैशन शो में रैंप पर चलने वाली मैरीकॉम ने कहा, ‘मैं रैंप पर चलने के बजाय मुक्केबाजी रिंग में ज्यादा सहज हूं।’ इस मुक्केबाज ने बुधवार को ये कहा ‘इंडिया कॉनक्लेव’ में कहा, ‘शबाना मैम ने मुझे मौका दिया। मैं बहुत उत्साहित थी लेकिन साथ ही डरी हुई थी कि अगर मैं गिर गई तो क्या होगा।’

'संजय लीला भंसाली मैरीकॉम की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं, इसके बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए प्रेरणादायी होगी। मैरीकॉम ने कहा, ‘वे मेरी जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मेरी जिंदगी पर फिल्म बनेगी। यह मेरे लिए नहीं बल्कि युवाओं के लिए है, जिन्हें देखना होगा कि मैं यहां तक कैसे पहुंची। इसके लिए मैंने कठिन मेहनत की है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maricom, Shabana Azmi, London Olympics, Boxer Maricom, मैरीकॉम, शबाना आजमी, लंदन ओलंपिक, मुक्केबाज मैरीकॉम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com