विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2012

जोकोविच सेप्पी के खतरे से बचे, अजारेंका उलटफेर का शिकार

शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने अपने ऐतिहासिक फ्रेंच ओपन के चौथे रांउड में दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इटली के आंद्रियास सेप्पी को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला वर्ग में बेलारूस की शीर्ष वरीय विक्टोरिया अजारेंका उलटफेर का श
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने अपने ऐतिहासिक फ्रेंच ओपन के चौथे रांउड में दो सेट से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए इटली के आंद्रियास सेप्पी को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला वर्ग में बेलारूस की शीर्ष वरीय विक्टोरिया अजारेंका उलटफेर का शिकार होकर टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच इतिहास में लगातार चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाला तीसरा और 1969 के बाद पहला खिलाड़ी बनने की मुहिम में जुटे हैं। लेकिन वह सेप्पी के खिलाफ जूझते नजर आए जिन्हें वह पिछली सात भिड़ंत में सात बार हरा चुके हैं। लेकिन जोकोविच ने चार घंटे 18 मिनट में 4-6, 6-7, 6-3 (7-5), 6-3 से अपनी लगातार 25वीं ग्रैंडस्लैम जीत दर्ज की।

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए जोकोविच का सामना फ्रांस के पांचवें वरीय जो विल्फ्रेड सोंग और स्विट्जरलैंड के 18वें वरीय स्टानिसलास वारविंका के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

यह 25 वर्षीय पेरिस में सेमीफाइनल से आगे नहीं पहुंचा है और 2011 में रोजर फेडरर ने अंतिम चार में उनका लगातार 43 मैच जीतने का अभियान खत्म कर दिया था। महिला वर्ग में बेलारूस की अजारेंका चौथे राउंड में स्लोवाकिया की डोमिनिक सिबुलकोवा से 2-6, 6-7 से हार गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जोकोविच, सेप्पी, French Open, फ्रेंच ओपन, अजारेंका
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com