विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2014

फीफा वर्ल्डकप 2014 : बालोटेली के हेडर से इटली ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्डकप 2014 : बालोटेली के हेडर से इटली ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया
मनाउस (ब्राजील):

स्ट्राइकर मारिया बालोटेली के दूसरे हाफ में हेडर से किए गोल से इटली ने विश्वकप के ग्रुप डी मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी।

एमेजन के उमस भरे हालात में मार्चसियो ने 35वें मिनट में इटली को आगे कर दिया, लेकिन इसके दो मिनट बाद ही इंग्लैंड ने जवाबी हमला बोलते हुए डेनियल स्टुरिज की बदौलत अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

लिवरपूल के 19-वर्षीय विंगर रहीम स्टर्लिंग के साथ इंग्लैंड ने काफी प्रयास किए, लेकिन मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर बालोटेली के हाफ टाइम के थोड़े समय बाद किए गए गोल से इटली ने जीत दर्ज की। बालोटेली के हेडर ने इंग्लैंड को यूरो 2012 के क्वार्टरफाइनल में इटली से मिली हार का बदला चुकता करने से महरूम कर दिया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फीफा वर्ल्डकप 2014, फुटबॉल विश्वकप 2014, इंग्लैंड, इटली, मारिया बालोटेली, FIFA World Cup 2014, Football World Cup 2014, England, Italy, Mario Balotelli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com