विज्ञापन
This Article is From Jul 16, 2016

डेविस कप : पेस और बोपन्ना की जोड़ी ने भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिलाई

डेविस कप : पेस और बोपन्ना की जोड़ी ने भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिलाई
चंडीगढ़: भारतीय टेनिस जोड़ी-लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना ने एशिया/ओसेनिया ग्रुप-1 डेविस कप के पुरुष युगल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के होंग चुंग और सियोंग चान होंग की जोड़ी को हराकर भारत को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी है। इस जोड़ी ने शनिवार को यहां युगल मुकाबले में कोरिया के हांग चुंग और सियोंग चान होंग को 6-3, 6-4, 6-4 से हराया।

पेस-बोपन्ना की जोड़ी अगले महीने शुरू होने वाले रियो ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

पेस-बोपन्ना ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी पर शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और भारत को विश्व प्ले ऑफ ग्रुप में क्वालीफाई कराया।

इससे पहले साकेत मेयनेनी और रामकुमार रामनाथन ने मुश्किल हालात से लड़ते हुए शुक्रवार को अपने-अपने विपक्षियों को हराकर पहले दिन भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी थी।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना, डेविस कप, Davis Cup, Leander Paes, Rohan Bopanna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com